फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pedestrian dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
pedestrian dies due to bike collision
यमुनानगर। फतेहगढ़-किशनपुरा माजरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। राहगीर की पहचान किशनपुरा माजरा निवासी हरविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा माजरा निवासी राजिंद्र कुमार ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे वो और उसका भतीजा हरविंद्र अपने गांव से पैदल फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आया। आरोपी ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सीधी टक्कर उसके भतीजे हरविंद्र को मार दी। टक्कर लगते ही उसका भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। उसने प्राइवेट वाहन बुलाकर अपने भतीजे को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed