फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Payment to the agency will be withheld if negligence is found in the cleaning of drains

Yamuna Nagar News: नालों की सफाई में लापरवाही मिलने पर रोक दिया जाएगा एजेंसी का भुगतान

Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Payment to the agency will be withheld if negligence is found in the cleaning of drains
नालों की सफाई के लिए अधिकारियों की बैठक लेतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के संबंध में मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को पार्षदों, निगम के अधिकारियों और सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मेयर ने चेतावनी दी कि नालों की सफाई में लापरवाही मिलने पर एजेंसी का भुगतान रोक दिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मेयर बहमनी कहा कि पिछली बार बारिश के दौरान शहर में जलभराव के जो हालात बने थे, वे इस बार किसी भी कीमत पर दोबारा पैदा नहीं होने चाहिए। अगर इस बार नालों की सफाई में लापरवाही के कारण शहरवासियों के घरों में पानी जलभराव हुआ तो न केवल संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी, बल्कि सफाई एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड 8 से 22 तक के पार्षदों ने भाग लिया। मेयर ने पार्षदों से उनके क्षेत्रों के नालों की वर्तमान स्थिति और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। बैठक में पार्षद विभोर पाहुजा, संदीप धीमान, विक्रम राणा, हरजीत आनंद, दीक्षित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, पवन यादव ने अपने अपने वार्डाें के नालों की वर्तमान स्थिति बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने निगम द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई की जानकारी दी। मेयर ने सफाई एजेंसी को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। जिन नालों की सफाई अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जाए।
इसके साथ ही बड़े नालों के साथ-साथ छोटे नालों की सफाई भी तुरंत प्रभाव से कराई जाए। नालों के चैंबर खोलकर सफाई कराई जाए, ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा न आए। बैठक में सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता हरेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि ने अपने अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई के बारे में जानकारी दी।

मंत्री और निदेशक को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अधिकारियों को सचेत करते हुए मेयर ने कहा कि वे खुद हर वार्ड में जाकर नालों की सफाई का औचक निरीक्षण कर रही हैं। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, तो उसकी रिपोर्ट सीधे शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल और गंभीरता से काम करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed