फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patwari returned to work, people got relief

Yamuna Nagar News: काम पर लौटे पटवारी, लोगों को मिली राहत

Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Patwari returned to work, people got relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रदेश के भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी होने के मामले से उठा विवाद पर सरकार व एसोसिएशन की सहमति बन गई है। सहमति बनने के बाद पटवारियों ने विरोध स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी भी दी है यदि बिना किसी उच्च स्तरीय जांच के बिना कोई कार्रवाई की जाती है तो हड़ताल पर चले जाएंगे।
सहमति बनने के बाद पटवारियों ने 21 जनवरी को छोड़े सभी अतिरिक्त सर्कल का चार्ज भी वापस संभाल लिया है। तहसील कार्यालय में जमा करवाए अपने बस्ते लेकर पटवारी काम पर लौट आए हैं। पटवारियों के काम पर लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली। चूंकि करीब दो सप्ताह से पटवारी केवल अपने मूल सर्कल का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त सर्कल का काम नहीं किया गया। काम न होने के कारण लोगों को कार्यालयों के धक्के खाने पड़ रहे थे। अब पटवारियों के ड्यूटी पर लौटने से लोगों के काम होने शुरू हो गए हैं। इस दौरान काम काफी बढ़ गया है। जिससे भी लोगों को परेशानी हो रही है। काम के लिए पटवारी लोगों को अलग-अलग दिन बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी करने के मामले को लेकर जिले के पटवारी 20 जनवरी को विरोध में उतर आए थे। इस दौरान पटवारियों ने तीन दिन काले बिल्ले लगाकर काम किया। 21 जनवरी को पटवारियों ने उन्हें मिले अतिरिक्त सर्कल का चार्ज लौटाकर तहसीलदार कार्यालय में बस्ते जमा करवा दिए थे।
जिले में कुल 88 पटवार सर्कल हैं, जबकि पटवारियों की संख्या 34 है। चार्ज वापस करने से जिले के 54 पटवारखाने खाली हो गए हैं। इन सर्कल में दो सप्ताह से कोई काम नहीं हुआ है। जगाधरी तहसील में कुल 18 सर्कल और आठ पटवारी हैं। पटवारी न होने से जिले के 54 सर्कल में कोई काम नहीं हुआ।

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि सरकार से सहमति बनने के बाद पटवारी काम पर लौट आए हैं। वापस किए भी अतिरिक्त सर्कल का पटवारियों ने काम संभाल लिया है। इस दौरान लंबित काम भी जल्दी से निपटाए जाएंगे, ताकि इंतजार में रुके लोगों को दिक्कत न हो। उन्होंने कहा यदि इस दौरान बिना किसी जांच के सरकार कोई कार्रवाई करती है पटवारी काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed