फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patience and perseverance are the primary characteristics of Dharma

धैर्य एवं दृढ़ता धर्म का प्रथम लक्षण : साध्वी भावना

Mon, 24 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Patience and perseverance are the primary characteristics of Dharma
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी भावना भारती ने मनुस्मृति में वर्णित धर्म के दस लक्षणों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि धृति अर्थात धैर्य एवं दृढ़ता धर्म का प्रथम लक्षण है। जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हों, मनुष्य को अपने कर्तव्य और सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। दूसरा लक्षण क्षमा है। क्षमा केवल दूसरों की भूल को माफ कर देना नहीं अपितु अपने भीतर द्वेष, प्रतिशोध और कटुता को समाप्त करना है।
विज्ञापन

तीसरा लक्षण दम अर्थात मन पर नियंत्रण है, जिसमें मन को आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा संयमित करना आवश्यक है। अस्तेय को धर्म का चौथा लक्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि जो वस्तु हमें अधिकारपूर्वक प्राप्त नहीं हुई है, उसे ग्रहण न करना ही अस्तेय है। पांचवां लक्षण शौच, जिसका अर्थ केवल शरीर की स्वच्छता नहीं है अपितु मन, विचार और भावनाओं की पवित्रता भी धर्म का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने छठा लक्षण इंद्रिय निग्रह को बताया और कहा कि धर्म का मार्ग इंद्रियों का दमन नहीं अपितु उन पर विवेकपूर्ण नियंत्रण सिखाता है। जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों को अपने विवेक के अधीन रखता है, वही अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है। सातवां लक्षण धी अर्थात विवेक, बुद्धि और सही निर्णय लेने की क्षमता है।

आठवां लक्षण विद्या जो मनुष्य के जीवन में ज्ञान के प्रचंड सूर्य को उदित कर अज्ञानता के अंधकार को समूल विनष्ट कर देती है। नौवां लक्षण सत्य केवल वाणी से सच बोलने का नाम नहीं अपितु मन, वचन और कर्म में एकरूपता स्थापित करना भी सत्य का ही स्वरूप है। अक्रोध धर्म का दसवां लक्षण है। अक्रोध का अर्थ यह नहीं कि मनुष्य अन्याय के प्रति मौन रहे अपितु इसका अर्थ है कि वह क्रोध और आवेश के स्थान पर विवेक, संयम और शांत चित्त से उचित निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed