{"_id":"6aa84e68dee1507056024a53","slug":"passengers-staged-a-blockade-after-up-buses-were-inspected-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162890-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यूपी की बसों की जांच करने पर यात्रियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यूपी की बसों की जांच करने पर यात्रियों ने लगाया जाम
Tue, 15 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर जाम लगाते यात्री। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सोमवार को आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश नंबर की सात निजी बसों की जांच से भड़के यात्रियों ने हाईवे के दोनों ओर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे कलानौर चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। आरटीओ टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाली सभी सात बसों के तीन लाख रुपये से अधिक के चालान काटे हैं।
एमवीओ हरप्रीत रंधावा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की कई प्राइवेट बसें बिना वैध परमिट के जिले में प्रवेश कर रही हैं। सूचना के आधार पर सोमवार को कलानौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान जब टीम ने सात बसों को रोका, तो उनके पास पूरे कागजात नहीं मिले। एमवीओ का आरोप है कि बस चालकों ने सवारियों को भड़का दिया, जिसके बाद यात्री सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के अलग-अलग तर्क
कार्रवाई से गुस्साए यात्रियों ने हाईवे की अप-डाउन दोनों लेन पर जाम लगा दिया। यात्रियों का कहना था कि बसें उन्हें माता के दरबार दर्शन कराने ले जा रही हैं और प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का तर्क था कि ये बसें असल में फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों को लाने-ले जाने का काम करती हैं। रोजाना ही इस हाईवे से बसों का आवागमन होता है। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौके पहुंचे कलानौर चौकी इंचार्ज राजीव पाल ने बताया कि स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया था।