{"_id":"6887cbbbb3d63996f500afea","slug":"passengers-are-facing-shortage-of-fans-at-the-bus-stand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141466-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस अड्डे पर पंखों की कमी झेल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस अड्डे पर पंखों की कमी झेल रहे यात्री
Tue, 29 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोडवेज के यमुनानगर बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए 11 काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर बस खड़ी होती है। इसके बावजूद चार काउंटर पर यात्रियों को पंखों की सुविधा नहीं मिल रही। इतनी गर्मी व उमस में यात्री परेशान रहते हैं। कोई कॉपी से खुद को हवा देने की कोशिश करता दिखता है तो कोई रूमाल से।
यह हाल तब है जब जिले रोडवेज का सारा संचालन इसी बस स्टैंड से होता है। बस स्टैंड के भवन में ही रोडवेज जीएम, ट्रैफिक मैनेजर, बस स्टैंड प्रबंधक समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी बैठते हैं। इनके कार्यालयों में ठंडी हवा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। अधिकारियों के लिए एसी, कूलर सबकुछ लगा है। सुविधा नहीं मिल रही तो केवल यात्रियों को।
यमुनानगर बस स्टैंड से लोगों को दिल्ली, कुरुक्षेत्र, करनाल, शिमला, हिसार, रोहतक, चंडीगढ़, पांवटा साहिब, व्यासपुर, साढौरा, अंबाला, पंचकूला, रादौर, सरस्वतीनगर, उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों के लिए बस मिलती है। बस स्टैंड पर 11 काउंटर बने हैं, जिन पर खड़ी बसों में बैठ कर यात्री अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। सबसे ज्यादा स्कूल, कॉलेजों में भी छात्र-छात्राएं इसी बस स्टैंड से बसों में अपना सफर करते हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड में काउंटर नंबर एक, पांच, सात व 11 पर पंखा नहीं है। बस स्टैंड के पिल्लर पर चार बड़े दीवार फैन लगे हैं जो फिक्स हैं। यानि इनकी हवा केवल एक ही जगह पर जाती है। इसके अलावा काउंटर नंबर दो व 10 पर छत के दो पंखे लगे हैं। परंतु यह यात्रियों के लिए नहीं है। इनके नीचे परिचालकों के काउंटर हैं, जिनमें बैठ कर वह यात्रियों के टिकट काटते हैं। ऐसे में इनका फायदा बस स्टैंड पर बैठे यात्रियों को नहीं मिलता।
बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों रवि, प्रदीप, निशा ने बताया कि दोपहर को जब गर्मी व उमस होती है तो बस स्टैंड पर बैठना ही मुश्किल हो जाता है। हर समय बस स्टैंड पर भीड़ रहती है। भीड़ की वजह से यहां उमस ज्यादा रहती है। फिर भी सभी काउंटर पर पंखों की व्यवस्था नहीं है। जो पंखे लगे हैं उनकी हवा भी एक ही दिशा में जाती है। जब गर्मी लगती है तो कोई कॉपी से तो कोई रूमाल या दुपट्टे से खुद को राहत देने का प्रयास करता है। वहीं एक काउंटर पर दो पंखे होने चाहिए ताकि दोनों तरफ से हवा लगे।
वर्जन:
बस स्टैंड पर यदि पंखों की कमी है तो इसका पता किया जाएगा। जिन काउंटर पर नहीं हैं, वहां पर पंखे लगवा दिए जाएंगे। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर रोडवेज।