फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passbook and debit card recovered from the accused

Yamuna Nagar News: आरोपियों से पासबुक व डेबिट कार्ड बरामद

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passbook and debit card recovered from the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बेटे के दुष्कर्म केस में फंसने का डर दिखाकर थर्मल पावर प्लांट के एसई से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार नोएडा के एक विश्वविद्यालय के चारों विद्यार्थियों का रिमांड पूरा हो गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से बैंक की पासबुक व डेबिट कार्ड बरामद किए गए। रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थर्मल प्लांट के एसई से साढ़े पांच लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिहार के वेस्ट चंपारण जिले के गांव बेतिया निवासी जीशान, उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के गांव सेवरिया निवासी अभिनव प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के सदान्नद बाजार निवासी कुंवर लोहताक्ष सिंह व छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के सेक्टर एक निवासी आदित्य नथैनियल कुजुर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने तीन से चार अकाउंट खुलवा रखे थे। जिनमें साइबर ठग ठगी की रकम मंगवाते। इसमें से यह विद्यार्थी अपना तीन प्रतिशत कमीशन रख लेते और बाकी रुपये गिरोह के सरगना के बताए खाते में भिजवाते। वह इन रुपयों को क्रिप्टो करेंसी में कन्वर्ट करते और विदेश भिजवा देते। जहां डालर या संबंधित देश की मुद्रा में वापसी कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्मल पावर प्लांट के एसई से ठगी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच चल रही है। यह बड़ा गिरोह है। अभी चार युवक पकड़े गए। अन्य आरोपियों की तलाश है। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। एकदम से किसी के भी झांसे में न आए। अनजान नंबरों से आने वाले फोन पर अपनी निजी जानकारी न दे और न ही अनजान लिंक को खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed