फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Party workers should take government policies to the people: Mayor

सरकार की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मेयर

Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take government policies to the people: Mayor
बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर सुमन बहमनी ने की। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, जनकल्याणकारी योजनाओं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, नामों में त्रुटियों का सुधार और पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराना लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सब-डिवीजन स्तर पर विशेष जागरूकता एवं सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन भरने और उनका लाभ प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी।

संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के उपाध्यक्ष एवं आयुष विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद शिवराम, राहुल, वीर सिंह, राजपाल, सुनील सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed