{"_id":"65aeeb0440caf941630c15b5","slug":"participants-rehearsed-for-republic-day-celebrations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-12840-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस समारोह का प्रतिभागियों ने किया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस समारोह का प्रतिभागियों ने किया पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तेजली खेल मैदान में पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह तेजली खेल परिसर में मनाया जा रहा है। जिसमें मुख्यातिथि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज होंगे। समारोह में भाग लेने वालेेे विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों, गृहरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट कैडेट्स सहित अन्य कर्मचारी प्रस्तुति देने को लेकर अभ्यास कर रहे हैं। सोमवार को भी तेजली मैदान में प्रतिभागियों ने अभ्यास किया। कार्यक्रम एडीसी आयुष सिन्हा की देखरेख में करवाया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि समारोह में शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा।
मार्च पास्ट में जिला पुलिस, महिला पुलिस, गृहरक्षी टुकड़ी, एनसीसी लड़के व लड़कियों की टुकड़ियां, गर्ल्स गार्डस, स्काॅउट व स्कूली विद्यार्थियों का बैंड शामिल रहेगा। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थी योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर सूर्य नमस्कार करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। इसे लेकर सभी प्रतिभागी अभ्यास कर रहे हैं। 24 जनवरी सुबह 10 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। बिलासपुर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर में विधायक लीलाराम गुर्जर, छछरौली मे विधायक रामकरण काला ध्वजारोहण करेंगे।