फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parking will be constructed in Sub Division Hospital with an expenditure of 41 lakhs

Yamuna Nagar News: सब डिवीजन अस्पताल में 41 लाख से बनेगी पार्किंग

Tue, 13 Aug 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Parking will be constructed in Sub Division Hospital with an expenditure of 41 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदार अपने वाहनों को रास्ते में ही खड़ा कर देते हैं। इससे अस्पताल का रास्ता बाधित रहता है। रोजाना की इस परेशानी काे देखते हुए अस्पताल के पीछे खाली जगह पर पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है। इस पूरे काम पर करीब 41 लाख रुपये खर्च आएगा। पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट बनवाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस राशि को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यालय भेजा है। उम्मीद है जल्द ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी।
सब डिवीजन अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। सरस्वतीनगर, साढौरा, बिलासपुर व छछरौली क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी से जब मरीजों को रेफर किया जाता है तो उन्हें जगाधरी अस्पताल में ही लाया जाता है। इसके अलावा यहां रोजाना गर्भवतियों की डिलीवरी भी बड़ी संख्या में होती है। वहीं अस्पताल परिसर में आधार केंद्र व ईएसआई की डिस्पेंसरी भी है। हालांकि अस्पताल परिसर में पार्किंग बनी हुई है। परंतु गेट के पास जगह कम होने के कारण इसमें केवल बाइक ही खड़ी हो पाती हैं। जबकि जो लोग कारों में आते हैं वह उन्हें रास्ते में ही पार्क कर देते हैं। जिससे मरीजों को परेशानी होती है। कई बार तो गाड़ियां एंबुलेंस के रास्ते में ही खड़ी कर दी जाती हैं। ऐसे में मरीजों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अस्पताल में पीछे की तरफ काफी जगह खालीहै। जिसमें नीचे इंटरलॉक टाइलें लगाकर इसे पक्का किया जाएगा। इसके अलावा आधार कार्ड के सामने भी कच्ची जगह में टाइलें लगाई जाएंगी। टाइल लगने के बाद यहां कूड़ा नहीं गिराया जा सकेगा और न ही वहां झाड़ियां उगेंगी। इसका एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी से बनवाया गया था। जिस पर करीब 41 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी के एमएस डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि अस्पताल में पीछे की तरफ काफी जगह खाली पड़ी है जिसमें पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इस पर 41 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed