फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   park will be built at Hathni Kund barrage, Yamunanagar

हथिनी कुंड बैराज पर 12 करोड़ से बनेगा पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
park will be built at Hathni Kund barrage, Yamunanagar
हथिनी कुंड बैराज पर बनाया जा रहा पार्क। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। शिवालिक की तलहटी में बसे और तीन राज्यों से सटे हथिनी कुंड बैराज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पार्क बनाया जा रहा है। पर्यटन विभाग इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग ने इसका काम शुरू कर दिया है। वहीं बच्चों के खेलने का स्थान, मनोरंजन के लिए भूलभुलैया, रेस्तरां, सड़कें, फव्वारे, शौचालय सहित कई सुविधाएं पर्यटकों को मुहैया करवाई जाएंगी। छह महीने में पार्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले के अंतिम गांव कलेसर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर बनने वाला यह पार्क तीन प्रदेशों की सीमा से सटा हुआ है। इस पर दूसरे प्रदेशों के लोगों को भी लुभाने के लिए सरकार ने यह योजना बनाई है। अभी भी हथिनी कुंड बैराज पर हरियाणा सहित साथ लगते उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के हजारों लोग यहां घूमने आते हैं। यहां लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई गई। योजना पर काम भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ रूबल गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान कलेसर, हथिनी कुंड बैराज व आसपास क्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है। हथिनी कुंड बैराज पर ही आलीशान रेस्तरां बनाया जा चुका है। यहीं पर सिंचाई विभाग का रेस्ट हाउस भी है, जहां पर दूर-दराज से आने वाले मेहमान रुक कर हथिनी कुंड बैराज की शांत व मोहक वादियों का आनंद लेते हैं। जिस जगह पर अब पार्क बनाया जा रहा है। इसकी ऊंचाई हथिनी कुंड बैराज सड़क से 5 फीट से करीब 50 फीट होगी। ऐसे में इस पार्क में आने वाले पर्यटक पार्क से ही पूरा बैराज देख सकेंगे। पार्क बनने से हरियाणा सहित सटे उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व हिमाचल प्रदेश के पर्यटकों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को रिझाने का प्रयास
एसडीओ रूबल गर्ग के अनुसार हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के पर्यटक नेशनल हाईवे-71 से होते हुए यहीं से गुजरते हैं और देहरादून, मसूरी, टिक्कर ताल, हरिपुरधार, डाक पत्थर सहित अन्य स्थानों पर घूमने के लिए जाते हैं। सरकार का प्रयास है कि यह पर्यटक हथिनी कुंड बैराज पर रुक कर पहाड़ों का आनंद लें। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने पर क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्यटकों के आने से यहां पर व्यापार व व्यवसाय दोनों में वृद्धि होगी। वहीं स्थानीय कामगारों व युवकों को भी यहां काम के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed