फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents staged a protest for not giving admission

Yamuna Nagar News: दाखिला न देने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Parents staged a protest for not giving admission
जगाधरी। आरटीई नियम के तहत निजी स्कूल संचालकों ने बच्चों को दाखिला नहीं दिया तो इसके विरोध में अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावकों ने सुबह से शाम तक कार्यालय के गेट पर विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों की बात सुनी और फिर जिला शिक्षा अधिकारी से बात की। वहीं, निजी प्रबंधन स्कूल को अल्पसंख्यक संस्थान बताकर स्वयं को इस दायरे से बाहर होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक अंकुश बक्शी, अंकुश कुमार, दिनेश, अनिल, अंजलि, सुनीता ने जिला शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत में बताया कि उनके बच्चों को आरटीई 134ए के तहत निजी स्कूल अलॉट हुए थे। जब वे स्कूल पहुंचने तो प्राचार्य ने दाखिला लेने से मना कर दिया। इसके बाद वे प्रबंधन समिति से मिले लेकिन उन्होंने भी दाखिला देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग के उदासीन रवैये के चलते बच्चों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। अंकुश बक्शी ने बताया कि 21 जून को आरटीई के तहत शॉर्टलिस्ट बच्चों की सूची पोर्टल पर जारी कर दी थी। जिसके बाद वे बच्चे का दाखिला करवाने स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने स्कूल को अल्पसंख्यक संस्थान बताया। प्रबंधन ने कहा कि यह नियम उन पर लागू नहीं होता है। इसी तरह दिनेश ने बताया कि दो जुलाई फार्म जमा करवाने के लिए वह स्कूल पहुंचे तो उन्हें गुमराह किया गया।

इस दौरान स्टाफ ने उन्हें एक सप्ताह चक्कर लगवाए और नौ जुलाई को दाखिला न होने की बात बोल दी। सुनीता ने बताया कि आरटीई के तहत 40 बच्चों के दाखिले होने हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई थी। बाद में विभाग ने इसे बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया था। उन्हें लगा था कि इस पर कार्रवाई होगी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed