फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents met Education Minister for action after investigation of 58 schools

58 स्कूलों की जांच के बाद कार्रवाई के लिए शिक्षामंत्री से मिले अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Parents met Education Minister for action after investigation of 58 schools
Parents met Education Minister for action after investigation of 58 schools - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नियमों को ताक पर रखकर फीस व वार्षिक सहित अन्य शुल्क लेने को लेकर 58 स्कूलों की जांच के मामले में अभिभावक शिक्षामंत्री से मिले। अभिभावक सेवा मंच के बैनर तले लोग शिक्षामंत्री से मिलने पहुंचे। यहां अभिभावकों ने 58 निजी स्कूलों की जांच मामले में दोषी प्रबंधकों व संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने किया। जिसमें राज्य अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता, महिला प्रभारी व समन्वयक सुमन वाल्मीकि, जिला सचिव सुनील वैद्य, अतुल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

यहां मित्तल ने कहा कि शिक्षामंत्री से 58 स्कूलों से जांच उपरांत सभी दोषी स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी। शिक्षामंत्री ने कहा कि नियमों के विरुद्ध काम करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों में निजी संस्थानों की तरह सुविधा दे रही है। जरूरतमंद अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेजें, वहां भी अंग्रेजी माध्यम की सुविधा दी जा रही है। यहां अभिभावकों ने शिक्षामंत्री को मांग व शिकायत संबंधी ज्ञापन सौंपा। शिक्षामंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कहा कि अभिभावक केवल शिकायत ही नहीं स्कूलों के विकास संबंधी सुझाव भी लेकर उनके पास आए। उनके सुझावों पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed