फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Para lawn bowls player Sapna receives six lakh rupees

Yamuna Nagar News: पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी सपना को मिले छह लाख रुपये

Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Para lawn bowls player Sapna receives six lakh rupees
पंचकूला में सम्मान समारोह के दौरान जिले के ​खिलाड़ी, कोच व अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित लोकनिर्माण विभाग के ऑडिटोरियम में मंगलवार को राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें जिले से पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी सपना को सर्वाधिक छह लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
इसके अलावा कैनोइंग खिलाड़ी रोहित पुंडीर और एथलीट दिव्यंका चौधरी को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार मिला है। वहीं, कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मवीर सिंह और हर्षवर्धन को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सरकार की ओर से इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न खेलों के कुल 198 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले के पांच खिलाड़ियों को भी उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और पैरा एशियन स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए। जिले की पैरा लॉनबॉल खिलाड़ी सपना समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पैरा लॉनबॉल में शानदार प्रदर्शन और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए छह लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। सपना ने शारीरिक चुनौती के बावजूद लगातार मेहनत करते हुए एशियन पैरा लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि को राज्य सरकार ने सम्मानित करते हुए जिले के खिलाड़ियों में सबसे बड़ी पुरस्कार राशि प्रदान की।
कैनोइंग खिलाड़ी रोहित पुंडीर को भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं, दौड़ में कई पदक जीत चुकी धाविका दिव्यंका चौधरी को भी एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

नकद पुरस्कार खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरित करेंगे। खिलाड़ियों के सम्मान से जिले में खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खेल विभाग की ओर से कोच ललित टंडन और हरजीत कौर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सम्मान समारोह में भाग लिया। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इससे अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed