फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panic in the police on the information of the kidnapping of the girl, wrong information was found in the investigation

Yamuna Nagar News: युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस में अफरा तफरी , जांच में गलत मिली सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Panic in the police on the information of the kidnapping of the girl, wrong information was found in the investigation
मॉडल टाउन में युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई। अपहरण की सूचना पर शहर थाना पुलिस व सीआईए की टीमें मॉडल टाउन में निजी होटल के पास पहुंची। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों व लोगों से बातचीत की। दुकानदारों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार एक युवक व युवती के बीच कुछ हाथापाई भी हुई। जिसके बाद युवती ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक लोग एकत्र होते तो स्कार्पियो सवार युवक-युवती को लेकर चला गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान सामने आया कि अपहरण की सूचना सही नहीं है। फुटेज में दिखाई दिया कि रमन होटल के पास एक दुकान के सामने काले रंग की स्कार्पियो आकर रुकती है। उसकी ड्राइवर सीट पर युवक व साथ वाली सीट पर युवती बैठी होती है। कार से युवक नीचे उतरता है और कुछ सामान लेकर चला जाता है। लड़की कार में बैठी रहती है। इसी दौरान दोनों में बातचीत होती है। सीसीटीवी फुटेज देखकर यह नहीं लगा कि जबरदस्ती लड़की को कार में बैठाया गया है। देखने से यह प्रतीत होता है कि कार सवार युवक व युवती एक दूसरे के जानकार है। शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच में अपहरण की सूचना गलत निकली है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर जांच की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed