फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panchayat will give 5100 rupees on the birth of the third daughter

Yamuna Nagar News: तीसरी बेटी के जन्म पर 5100 रुपये देगी पंचायत

Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat will give 5100 rupees on the birth of the third daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। स्थानीय विश्राम गृह में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्राम सभा महिला-हितैषी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत ने घोषणा की कि व्यासपुर में पिछले छह महीने में जिस भी घर में तीसरी बेटी ने जन्म लिया है, ग्राम पंचायत व्यासपुर अपने निजी कोष से 5100 रुपये देककर माता व बेटी का सम्मान करेगी।
मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमेन रमेश कुमार ठसका रहे। कार्यक्रम व्यासपुर की सरपंच कीर्ति रानी की देखरेख में हुआ। सरपंच ने कहा की महिला समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम के रूप में पंचायती राज मंत्रालय ने आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायतों को विकसित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत महिलाओं और युवतियों को रोजगार व जीवन के लिए कौशल से लैस किया जाएगा। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण जानकारी मिले और स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ मिले। अधिक से अधिक महिलाओं-बालिकाओं की भागीदारी ग्राम सभाओं में होनी चाहिए। महिलाओं के अधिकारों के प्रति सामाजिक जागरूकता बेहतर ढंग से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ठसका ने कहा कि आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक गहन, परिणाम-उन्मुख क्रिया कलाप का प्रतिनिधित्व करती है। स्वास्थ्य विभाग से एसएमओ डाॅ. शमा परवीन ने महिलाओं को उनके खानपान उनके बच्चों की देखभाल व गर्भवती महिलाओं को उनकी खुराक लेने बारे विस्तार से जानकारी दी।

पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। समाजसेवी पंकुश खुराना ने भी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण बारे बताया। कार्यक्रम में डेढ़ महीने की छोटी बच्चियों को टेडी बियर दिया गया। बड़ी लड़कियों और उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंच डाॅ. सुभाष, अशोक धीमान, पुनीत गोयल, जगतार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed