{"_id":"66ac1793c2b78a383105e555","slug":"panchayat-restoration-struggle-became-stronger-with-the-support-of-councilor-raju-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-123050-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के समर्थन से पंचायत बहाली संघर्ष हुआ मजबूत : राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद के समर्थन से पंचायत बहाली संघर्ष हुआ मजबूत : राजू
Fri, 02 Aug 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। वार्ड 10 के पार्षद अंकुश राणा की ओर से पंचायत बहाली का समर्थन किए जाने से नगरपालिका भंग करने के लिए जारी संघर्ष को मजबूती मिलेगी। युवा पंचायत संघर्ष समिति के प्रधान राजू सैनी ने बुधवार रात को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित बैठक में यह बात कही।
उन्होंने दावा किया कि एक अन्य पार्षद ने भी नगरपालिका भंग करके पंचायत बहाली को समर्थन दिया है। जल्दी ही सभी पार्षदों से संपर्क करके उनका भी समर्थन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले अंकुश राणा ने कहा कि वह कस्बावासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नगरपालिका को भंग करके पंचायत को बहाल करने के पक्षधर हैं।
इस मुहिम की सफलता के लिए अगर उन्हें पार्षद पद से त्यागपत्र भी देना पड़ा तो वह गुरेज नहीं करेंगे सुधीर भल्ला, संदीप गुप्ता, चमन कश्यप व पिंकू गुप्ता ने अंकुश राणा के इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्षद होते हुए भी पंचायत बहाली का समर्थन करके अंकुश राणा ने एक साहसी कदम उठाया है।
विज्ञापन
राजू सैनी ने कहा कि जल्दी ही सीएम नायब सैनी से मुलाकात करके नगरपालिका को भंग करके पंचायत बहाली की मांग की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने विश्वास जताया कि सीएम नायब सैनी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पंचायत बहाल कर देंगे। इस दौरान मंगत राम सैनी, संदीप जैन, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, संजय राठी, सुरेन्द्र कुमार व राजेश ओबरॉय भी मौजूद रहे।