फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pallavi takes first place in the 1,500-meter race

Yamuna Nagar News: पल्लवी को 1,500 मीटर दौड़ में पहला स्थान

Tue, 28 Jul 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pallavi takes first place in the 1,500-meter race
विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल के शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में आदर्श विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल अकालगढ़ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स के विभिन्न आयु वर्गों में उन्होंने पदक जीते हैं।
विद्यालय प्राचार्या मोनिका डावर ने बताया कि नौवीं की पल्लवी ने अंडर-17 की 1,500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दसवीं की योगिता ने अंडर-17 की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया है। सातवीं की वीरा ने अंडर-14 की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

लंबी कूद में चेतना, 100 मीटर दौड़ में शायना और 1,500 मीटर दौड़ में वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक जीता है। वहीं, अंडर-17 रिले दौड़ में पल्लवी, योगिता, शायना और चेतना ने स्थान पाया है। उनका चयन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्राओं की शानदार जीत पर विद्यालय में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल में छात्राओं का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक बबली कांबोज ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed