फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paid tribute to the martyred police personnel

Yamuna Nagar News: बलिदानी पुलिस कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 28 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the martyred police personnel
पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के दौरान मौजूद एसपी, छात्राएं व ​शिक्षक। संस्थान - फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस की ओर से किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के त्याग, समर्पण और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान हरियाणा पुलिस के बलजीत सिंह, सुरेश कुमार, करण सिंह, राजवीर सिंह, अजायब सिंह और रघबीर सिंह सहित शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि पिछले एक वर्ष में देशभर में 154 पुलिसकर्मी कर्तव्य निभाते हुए बलिदान हुए हैं। पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने विद्यार्थियों को तिरंगे का सम्मान करने और देशप्रेम की भावना अपनाने का संदेश दिया। आयोजन एनसीसी इंचार्ज मेजर गीता शर्मा, डॉ. अमनप्रीत कौर और रजना कांबोज का विशेष योगदान रहा। इस दौरान टीम लीडर धर्मवीर और वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम बाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed