फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy weighing did not take place in the mandis; gate passes began to be issued only after midday

Yamuna Nagar News: मंडियों में नहीं हुई धान की तौलाई, दोपहर बाद कटने लगे गेटपास

Sun, 27 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Paddy weighing did not take place in the mandis; gate passes began to be issued only after midday
दलजीत सिंह - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में शनिवार को भी धान की तौलाई प्रक्रिया प्रभावित रही। दिनभर धान की तौलाई नहीं हो सकी। दोपहर बाद गेट पास कटने शुरू हुए तो किसानों को कुछ राहत मिली, लेकिन पोर्टल धीमा चलने के कारण पास काटने में काफी समय लगा।
धान की खरीद शुरू न होने के कारण किसान अपनी फसल को तौलने के बाद मंडियों में ही अपने स्तर पर स्टॉक करने को मजबूर हैं। आढ़तियों के सामने भी धान को अलग-अलग रखने और फड़ पर जगह उपलब्ध कराने की समस्या बनी हुई है। मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, जबकि खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद गेट पास काटने शुरू हुए, लेकिन पोर्टल धीमा चलने से पास जारी करने में काफी समय लगा। इससे किसानों और आढ़तियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना है कि समय पर गेट पास और खरीद प्रक्रिया शुरू होने से मंडियों में अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता
जिले में मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार शाम कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद अनाज मंडियों में खुले में पड़ा धान सुरक्षित रखने के लिए किसानों और आढ़तियों को तिरपाल का सहारा लेना पड़ा। मंडियों में सड़कों और खुले स्थानों पर रखी धान की ढेरियों को बारिश से बचाने के लिए आनन-फानन में ढका गया। किसानों का कहना है कि पहले ही धान की खरीद में देरी और नमी की समस्या बनी हुई है, ऐसे में बारिश तेज होती है तो फसल को नुकसान का खतरा बढ़ जाएगा। धान में नमी बढ़ने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ खरीद प्रक्रिया में भी दिक्कत आ सकती है।

फड़ की कमी से बढ़ी परेशानी
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान मुनीष कांबोज ने बताया कि खरीद नहीं होने के कारण मंडियों में धान को स्टॉक करने में दिक्कत आ रही है। फसल को अलग-अलग रखना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द धान की खरीद शुरू करने की मांग की।

नमी की मात्रा ज्यादा
आढ़ती दलजीत सिंह ने बताया कि मंडियों में फड़ की कमी है। अभी धान में नमी करीब 24 प्रतिशत तक आ रही है, जबकि खरीद के लिए इसे सुखाकर 17 प्रतिशत तक करना जरूरी है। खराब मौसम के कारण धान को सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सरकार को जल्द खरीद शुरू करनी चाहिए।


मार्केट कमेटी सचिव मोहित बेरी ने बताया कि मंडियों में गेट पास कटने शुरू हो गए हैं। जल्द ही धान की खरीद भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने किसानों से मौसम को देखते हुए ही धान की कटाई करने की अपील की है।

दलजीत सिंह

दलजीत सिंह- फोटो : Archive

दलजीत सिंह

दलजीत सिंह- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed