फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Padam and Chameli top the 800 meter race

Yamuna Nagar News: पदम व चमेली 800 मीटर दौड़ में अव्वल

Fri, 19 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Padam and Chameli top the 800 meter race
खिलाड़ियों के साथ मौजूद पूर्व मंत्री कंवरपाल व अन्य। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड व श्रम विभाग की तरफ से मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन बल्लारपुर इंडस्ट्रीज (पेपर मिल) में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ वीरवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, दौड़, रस्साकशी, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, शूटिंग, कुश्ती समेत अन्य प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
पहले दिन पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में पदम को पहला, राहुल को दूसरा व रोहित को तीसरा स्थान मिला। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में चमेली प्रथम, जयश्री द्वितीय व सुरेंद्र कौर तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, रमन द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहा। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में सोनिया प्रथम, वर्षा द्वितीय व सुरेंद्र कौर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लड़कों की 200 मीटर दौड़ में भूविंद्र सिंह प्रथम, अरुण द्वितीय व रमन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं 200 मीटर दौड़ में सोनिया पहले, रश्मि दूसरे व वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की लंबी कूद में रोहित प्रथम, रोहित द्वितीय व दीपक द्वितीय स्थान पर रहा। महिलाओं की लंबी कूद में रश्मि प्रथम, मीनू द्वितीय व टीना तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों की गोला फेंक प्रतियोगिता में निखिल प्रथम, प्रमोद द्वितीय व अभिनव तीर्थ स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में इंद्रवाणी प्रथम, रीटा द्वितीय व रश्मि तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की ऊंची कूद में राहुल प्रथम, कमल द्वितीय व अभिषेक तृतीय स्थान पर रहा। वहीं महिलाओं की ऊंची कूद में मीनाक्षी प्रथम, टीना दूसरे व सुरेंद्र कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुषों के डिस्कस थ्रो में सुनील पहले, शौकत अली दूसरे व बलदेव सिंह तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं में रीटा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व इंद्रवाणी तृतीय स्थान पर रहीं। महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में ओरिएंटल इंजीनियरिंग कंपनी की टीम प्रथम रही। रस्साकशी में पॉलिप्लास्टिक की महिला टीम प्रथम रहीं।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों, जिनका अंशदान हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड में कटता है। आयोजन यमुनानगर जोन में शामिल यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला व कुरुक्षेत्र के करीब 500 महिला व पुरुष श्रमिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उप श्रम आयुक्त कल्याण पंचकूला नवीन शर्मा, उप श्रम आयुक्त कल्याण पंचकूला सुरेंद्र कौर, श्रम कल्याण अधिकारी यमुनानगर निशा नैन व सहायक श्रम आयुक्त यमुनानगर रोशन लाल ने खिलाड़ियों को बोर्ड की नीतियों की जानकारी देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का समापन 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed