फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Oxygen will supply on bed in hospital

बिस्तर तक पाइप द्वारा पहुंचेगी ऑक्सीजन, सिलिंडर भरने का झंझट खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will supply on bed in hospital
जिले में 3500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के चार ऑक्सीजन प्लांट 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। इनसे मरीजों के बिस्तर पर पाइपलाइन से 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। कोविड अस्पताल व सिविल अस्पताल में सभी बिस्तर तक पाइपलाइन बिछा दी गई है। इन अस्पतालों में प्लांट के स्टोर रूम से सीधा पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन मरीजों तक पहुंचेगी। ट्रायल बेस पर अभी सिविल अस्पताल में पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना पड़ा था। इससे कोरोना के मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी होती थी। अब बिस्तर तक ऑक्सीजन सिलिंडर लाने-ले जाने की समस्या का पूर्ण रूप से निदान हो जाएगा। जिला मुख्यालय से दूर सरस्वती नगर की सीएचसी में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसके अलावा अन्य सीएचसी में बड़े ऑक्सीजन सिलिंडरों के माध्यम से पाइपों को जोड़ा गया है। इसमें सिलिंडर के सेट लगाए जा रहे हैं। इसमें एक सेट के सिलिंडर की ऑक्सीजन खत्म होने पर दूसरे सेट से आपूर्ति शुरू स्वयं शुरू हो जाएगी। इसके चलते ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रहेगी। सारे प्लांट शुरू होने के बाद जिले में सिलिंडर रिफिलिंग कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
सिलिंडर बदलते समय मरीज हो जाता है बेचैन:
कोविड प्रभारी डॉ. वागिश गुटेन का कहना है कि सिलिंडर बदलने के दौरान मरीज को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाती है। इस दौरान मरीज की बेचैनी बढ़ जाती है, लेकिन अब पाइप लाइन से लगातार ऑक्सीजन मिलता रहेगा। सेंट्रल पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई करने से मरीजों को बेहतर लाभ होता है। अब जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी भविष्य में नहीं आने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये है जिले की वर्तमान स्थिति
कुल ऑक्सीजन बेड- 570
नॉन ऑक्सीजन बेड- 210
आईसीयू- 185
वेंटिलेटर- 30
कोविड सिविल अस्पताल में
वेंटिलेटर- 05
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर- 15
भाजपा के कंसंट्रेटर- 07
नोट: बच्चों के लिए तैयार 419 बेड अतिरिक्त हैं।
यहां ऑक्सीजन प्लांट
-सिविल अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता।
-सिविल अस्पताल में 1000 लीटर का दूसरा प्लांट।
-ईएसआई कोविड अस्पताल में 1000 लीटर की क्षमता।
-सरस्वती नगर पीएचसी में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता।
वर्जन
-15 अगस्त तक ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए मशीन भी पहुंच चुकी हैं। कोरोना काल के दौरान अस्पतालोें में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी। ऑक्सीजन प्लांट नहीं होने के कारण सिलिंडर भरवाने के लिए प्राइवेट प्लांट के भरोसे थे। वहीं दूसरे जिलों से भी ऑक्सीजन मंगवानी पड़ती थी। अब चारों प्लांट शुरू होने के बाद जिले में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं होगी और ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगी।
डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed