फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Owner and buyer of seized beer summoned

Yamuna Nagar News: पकड़ी गई बीयर का मालिक, खरीदार तलब

Wed, 04 Sep 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Owner and buyer of seized beer summoned
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर सुखपुरा गांव के पास पकड़े बीयर से भरे ट्रक के मामले में पुलिस ने बीयर मालिक व खरीदार को तलब किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुलाया, लेकिन देर शाम तक पुलिस के पास न तो बीयर का मालिक पहुंचा था और न ही जिसके पास बीयर पहुंचनी थी वह खरीदार पुलिस के पास पहुंचा। आरोपियों के आने पर पुलिस पकड़ी गई बीयर के दस्तावेजों की जांच करेगी।
हालांकि दोनों में से किसी के भी पुलिस के पास नहीं पहुंचने से फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई है। हालांकि पुलिस ने ट्रक चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है, लेकिन बीयर से भरा ट्रक पुलिस के कब्जे में है। जिसमें बीयर की 1550 पेटियों व 5400 कैन लदी हुई है। जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस व आबकारी विभाग ने नेशनल हाईवे-344 पर सुखपुरा गांव के पास बीयर की 1550 पेटियों व 5400 कैद से लदा ट्रक पकड़ा था। ट्रांजिट स्लिप व परमिट के अनुसार ट्रक में जम्मू से बीयर लेकर झारखंड जा रहा था। जांच में सामने आया कि ट्रक ई-रवाना के टाइम के हिसाब से अपने निर्धारित समय से 40 घंटे पहले यमुनानगर में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय हरियाणा में आचार संहिता लगी हुई है। एक्साइज पाॅलिसी में जिन राज्यों में चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। वहां से शराब लेकर निकलने वाले वाहनों के लिए समय का नियम है। जहां से वाहन निकलता है। वहीं से उसका समय परमिट पर लिखा जाता है। उस समय के हिसाब से ही रूट तय होता है। जिसमें निर्धारित समय के अंदर ही संबंधित राज्य व जिले में शराब लेकर आने वाला वाहन प्रवेश कर सकता है।
बीयर की पेटियां लेकर आ रहा यह ट्रक 40 घंटे पहले ही यमुनानगर पहुंच गया। पुलिस का शक है कि एक परमिट पर दो बार बीयर की सप्लाई की जा रही है। शक के आधार पर ही ट्रक की जांच की। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों को चेक कर बताया कि दस्तावेज ठीक हैं, लेकिन समय के हिसाब से यह ट्रक 40 घंटे पहले यहां पहुंचा है।
यदि ट्रक नहीं पकड़ा जाता तो यह समय से पहले ही उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाता। ऐसे में यह ट्रक उत्तर प्रदेश में बीयर को अनलोड कर दोबारा से भी सप्लाई लेकर आ सकता था। इसी शक में ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। इस केस में आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह राणा के बयान पर केस दर्ज किया गया है।


सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि बीयर के मालिकों व जहां बीयर पहुंचनी थी, उस खरीदार को सूचना देकर यमुनानगर बुलाया गया है। आरोपियों से बीयर के दस्तावेज भी मंगवाए गए है। जिनकी जांच की जाएगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed