फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Overflow sewerage problem not resolved, protest will be held today

Yamuna Nagar News: ओवरफ्लो सीवरेज का नहीं हुआ समाधान, आज करेंगे रोष प्रदर्शन

Fri, 09 Aug 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Overflow sewerage problem not resolved, protest will be held today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सीवरेज व नालियां ओवरफलो की समस्या से जूझ रहे दशमेश काॅलोनी निवासियों का रोष बढ़ता जा रहा है। अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके विरोध में शुक्रवार शाम पांच बजे कॉलोनी के लोग गली के मुख्य प्रवेश पर प्रदर्शन करेंगे।
दशमेश कॉलोनी में 200 से ज्यादा घर हैं और हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार है। कॉलोनी की मुख्य गली से रोजाना हजारों लोगों को निकालना होता है। यह गली पश्चिमी यमुना की पटरी पर निकलती है। यहां से यमुना पार की तीर्थ नगर, रूपनगर, बाड़ी माजरा कॉलोनी के अलावा ताजकपुर, पांसरा सहित गांवों के हजारों लोग निकलते हैं। गली में हर समय सीवरेज का पानी व गंदगी ओवरफ्लो होकर बहती है।
विज्ञापन

इस समस्या के खिलाफ लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया था और कॉलोनी प्रवेश पर बैनर लगा दिया है कि भाजपा के नेताओं वोट मांग कर शर्मिंदा न करें। इस प्रदर्शन के बाद सोमवार को कॉलोनी में सफाई कर्मचारी पहुंचे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कर्मचारी यहां केवल समय बिताने आए थे। पूरा दिन कर्मचारी बैठकर लौट जाते थे। कर्मचारियों की किसी सुपरवाइजर या अधिकारी ने मॉनिटरिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें व उनके बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कॉलोनी के संजय चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, निशांत, पवन कुमार, रमन शर्मा, विजय कुमार, राजकुमार सुनीता, ममता ने बताया कि सालों से लोग यह परेशानी झेल रहे हैं। कई बार अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके लिए राजनेताओं, मेयर से भी मिले परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे उनकी परेशानियां हर दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed