{"_id":"66302a0a2e7c9dce360f2a16","slug":"our-mp-emerged-as-the-messiah-of-the-poor-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-118185-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गरीबों का मसीहा बनकर उभरे हमारा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गरीबों का मसीहा बनकर उभरे हमारा सांसद
Tue, 30 Apr 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका हैं, वहीं प्रत्येक सीट से प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं चाहे शक्ति प्रदर्शन हो या लुभाने वादे। 2014 से 2019 और अब 2024 में लोकसभा मतदान 25 मई को होने जा रहा है, मतदान के लिए नए वोटर्स भी तैयार हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर भी हैं।
युवा नौजवानों के सवाल हैं कि नौकरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदि बातों का क्या होगा और जो भी प्रत्याशी आता है वह कुछ समय के लिए तो दिखाई देता है परंतु सत्ता में आने के बाद गायब हो जाते हैं और जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहती हैं। युवाओं, बुजुर्गों, नौजवान ने बताया कि आगामी सरकार से मांग करते हैं कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर ही वोट करें। वहीं पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा हैं और वोट करने को किसी पर्व के समान मान भी रहें हैं।
समस्या का पता होना चाहिए
गांव तेजली के मुकेश कुमार ने बताया कि उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए, जिससे कि वह जनता की हर बात को आसानी से समझ सके और समय पर समस्या का निपटान भी कर सके। जहां से उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है, वह वहां का वोटर होना चाहिए।उम्मीदवार को अपने क्षेत्र के लोगों से जान पहचान होना जरूरी होता है और अपने इलाके में मुद्दों का और समस्या का पता होना चाहिए।
विज्ञापन
समस्याएं समझने वाला हो
महमूदपुर की सुनीता ने बताया कि हलके के सांसद को गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए अपने क्षेत्र के विधायकों से समय समय पर जानकारी लेते रहना चाहिए और यह बात भी सुनिश्चित करनी चाहिए कि क्षेत्र में कौन कौन सी ज्यादा आम समस्या है और जनता के बीच जाकर खुद भी नागरिकों की समस्या को सुनने वाला हो और अपनी बात पर निर्णय लेने वाला सांसद होना चाहिए।
किसानों, मजदूरों का हो हितैषी
तेजली गांव के किसान मनीष सांगवान ने बताया कि सांसद को मजदूरों व किसानों का हितैषी होना चाहिए। किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा, महंगाई से निजात दिलाए। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ सांसद अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम कर सकता है। गरीबों और जरूरतमंदों की बात सुनने के साथ उनकी प्रत्येक समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने में रुचि लेने वाला होना चाहिए।
जनता के बीच रहेे सांसद
गांव दड़वा के दलीप ने बताया कि हमारा सांसद जनता के बीच रहेे। ऐसा न हो कि जीतने के बाद लोगों के बीच से गायब हो जाए। साथ ही चुनाव में किए गए वादे प्राथमिकता के साथ पूरे कराए। आमतौर पर जितने भी सांसद जनता के द्वारा चुने जाते हैं, कुछ समय तो दिखाई देते हैं पर थोड़े समय के बाद गायब हो जाते हैं, जिससे आम जनता के मुद्दे फिर वहीं के वहीं रह जाते हैं।