फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   oung man raped by taking three-year-old girl playing outside the house to a secluded place

घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को सुनसान स्थान पर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
oung man raped by taking three-year-old girl playing outside the house to a secluded place
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्ची को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ से पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिहार के गया जिले के एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। उसके पास तीन साल की एक लड़की और एक साल का लड़का है। वह रात में ड्यूटी पर जाता है तथा उसकी पत्नी दिन में फैक्ट्री में काम पर जाती है। चार फरवरी को उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में अचानक उसे नींद आ गई और वह सो गया। जब वह शाम चार बजे उठा तो उसने देखा कि उसकी लड़की वहां नहीं थी। जब वह अपनी लड़की की तलाश कर रहा था तो उनके पड़ोस में रहने वाला नसीम उसकी लड़की को घर के बाहर छोड़कर चला गया। उस समय उसकी लड़की रो रही थी। जब उसने अपनी लड़की से रोने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि आरोपी नसीम उसे घर के नजदीक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed