फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Organizations demonstrated in Yamunanagar in support of firefighters

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों के समर्थन में यमुनानगर में संगठनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Organizations demonstrated in Yamunanagar in support of firefighters
यमुनानगर में दमकल कर्मचारियों के समर्थन में रोष मार्च निकालते कर्मचारी। संवाद
यमुनानगर। विभिन्न जिलों में दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल के समर्थन में वीरवार को जिले में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय किसान सभा और जनवादी महिला समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता निगम परिसर में एकत्रित हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन चौक तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी दमकल कर्मचारियों की हड़ताल और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सुबह सात बजे से 10 बजे तक निगम कार्यालय का गेट बंद कर कामकाज ठप रखा। कर्मचारियों ने निकाय मंत्री विपुल गोयल, प्रधान सचिव और महानिदेशक निकाय विभाग के नाम संयुक्त आयुक्त धीरज कुमार को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगे राम तिगरा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 31 दिसंबर 2025 के फैसले के बावजूद कच्चे सफाई और दमकल कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। साथ ही फरीदाबाद अग्निकांड के मृतकों को शहीद का दर्जा देने, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी देने की मांग भी दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे जल्द नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed