{"_id":"61045d208ebc3e094d754e83","slug":"organization-chief-attacked-broken-glass-of-car-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl783183101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयभवानी सेना के अध्यक्ष पर हमला, कार के टूटे शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयभवानी सेना के अध्यक्ष पर हमला, कार के टूटे शीशे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जयधर गांव से लौट रहे जय भवानी सेना अध्यक्ष की चलती कार पर वीरवार रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में कार के शीशे टूट गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की सुभाष नगर कालोनी निवासी जयंत स्वामी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह वीरवार रात करीब 10:30 बजे वह जयधर गांव से अपने दोस्तों से मिलकर वापस घर जा रहा था। उनके साथ कार में एक अन्य साथी भी था। दादूपुर हेड के पास एकदम से किसी ने कार पर डंडों से हमला कर दिया। हमला करने वाले चार पांच लोग थे। अंधेरा होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। थोड़ी दूर चलने के बाद उन्होंने कार से नीचे उतरकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था।
कार की साइडों व बोनट पर निशान पड़े थे। यह देखकर तुरंत हम वहां से चल पड़े। चलते-चलते उन्होंने बुडिया चुंगी चौकी इंचार्ज को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद हम चौकी में पहुंच गए। चौकी इंचाज ने जांच करके बताया गया कि जिस जगह पर आपके ऊपर हमला हुआ था। वह एरिया छछरौली थाना में पड़ता है, इसलिए इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी छछरौली पुलिस करेगी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत छछरौली थाना पुलिस को दी। छछरौली पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।