फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Oppressive humidity causes distress; rain likely from the 23rd

Yamuna Nagar News: उमस ने किया बेहाल, 23 से बारिश के आसार

Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Oppressive humidity causes distress; rain likely from the 23rd
यमुनानगर में शुक्रवार को सूर्यास्त के समय आसमान में उमड़े बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन में कई बार आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही, लेकिन इससे तापमान और उमस में कोई खास राहत नहीं मिली। हालात यह रहे कि पंखे और कूलर की हवा भी लोगों को सुकून नहीं दे सकी। मौसम विभाग ने 23 जून से बारिश होने की संभावना जताई है।
गर्मी के कारण बाजार, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर ज्यादा महसूस किया गया। बीच-बीच में बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद जरूर जगी, लेकिन तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम आवाजाही देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। विभाग के अनुसार 23 जून से जिले के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। 23 जून से लेकर दो जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही वातावरण में ठंडक बढ़ने से जनजीवन भी सामान्य होगा।


बारिश से धान रोपाई को मिलेगा फायदा
जिले में धान की रोपाई का कार्य तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में होने वाली बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और किसानों को सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम करना पड़ेगा। जिन किसानों ने अभी धान की रोपाई शुरू नहीं की है, उन्हें भी मौसम अनुकूल मिलने से लाभ होगा। बारिश से भूजल दोहन में भी कमी आएगी और ट्यूबवेलों पर निर्भरता घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed