फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposition to the municipality team that went to remove encroachment

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम का विरोध

Tue, 12 Sep 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the municipality team that went to remove encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रादौर। शहर में सोमवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम को अनाज मंडी रोड पर एक दुकानदार के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि दुकानदार ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। नगरपालिका की ओर से दुकानदार के विरूद्ध थाना रादौर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।
सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह व बीआई आदित्य कांबोज की देखरेख में नगर पालिका की टीम ने सोमवार की दोपहर को शहर के मेन बाजार, अनाज मंडी रोड, कॉलेज रोड, एक्सचेंज रोड, नगर पालिका रोड पर दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम किया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाकर बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करवाया।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका की ओर से थाना रादौर में दी गई शिकायत में कहा गया कि 11 सितंबर की दोपहर को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जब टीम ने रावल चौक से मंडी की ओर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की तो एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध किया और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ धक्का-मुक्की कर गाली गलौज किया गया। जिससे सरकारी काम में बाधा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के सचिव हरिओम कांबोज ने बताया कि शहर में सड़कों पर अतिक्रमण के कारण लोग परेशान है। बाजार में अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगा रहता है। इसकी शिकायत लोगों की ओर से की जा रही है। भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान दो दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed