फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed the new agricultural marketing policy

Yamuna Nagar News: नई कृषि विपणन नीति का किया विरोध

Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Opposed the new agricultural marketing policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। केंद्र सरकार की नई कृषि विपणन नीति का प्रदेश में किसान संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा नंबरदार गुमथला ने कहा कि सरकार भी पंजाब सरकार की तरह यह कृषि नीति रद्द करे। सरकार यह नीति कॉर्पोरेट व औद्योगिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लाई है।
इससे अनाज मंडियां बिल्कुल खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से धोखा कर रही है। तीन कानून को नए रूप में लागू करने का प्रयास कर रही है। जिससे मजदूरों, किसानों व मंडियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। सरकार को मंडियों का ओर अधिक विस्तार करना चाहिए। मांग है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पंजाब की तर्ज पर इस नीति को वापस करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसी को लेकर किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 20 मार्च को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर किसान महापंचायत होगी। उन्होंने कहा है सभी फसलों का समर्थन मूल्य तय कर खरीद गारंटी का कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देह श्यामलात भूमि से छेड़छाड़ न की जाए। यदि इन सभी बातों का ध्यान नहीं दिया तो जल्दी प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिले से सैकड़ों किसान महापंचायत मे शामिल होंगे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र चमरौडी, अशोक डांगी प्रधान रादौर, साहिल सेतिया नंबरदार, मदनलाल कांजनू, विनोद डांगी, गुरनाम संधू धौलरा, पवन गोयल दामला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed