{"_id":"67b22f57c9ac748e150901b3","slug":"opposed-the-general-budget-by-distributing-pamphlets-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-133211-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंफलेट बांटकर किया आम बजट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंफलेट बांटकर किया आम बजट का विरोध
Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीपीएम के जिला सचिव प्यारेलाल तंवर व हरभजन सिंह संधू की देखरेख में अभियान चलाया। इस दौरान यमुनानगर बस स्टैंड पर यात्रियों के बीच पंफलेट वितरित कर आम बजट 2025 का विरोध किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट आम जनमानस के लिए नहीं बल्कि यह अमीरों का बजट है। यह बजट वित्तीय संसाधनों को जुटाने के लिए बड़े कॉरपोरेट घरानों और अमीरों पर टैक्स लगाने तथा सार्वजनिक निवेश को बढ़ाने के बजाय, जो रोजगार उत्पन्न कर सकता था, लोगों के लिए न्यूनतम वेतन सुनिश्चित कर सकता था, सरकार ने इसके विपरीत किया है। संधू ने कहा कि यह बजट बेरोजगारी और खाद्य सब्सिडी, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण और शहरी विकास पर खर्च को पूरी तरह नजरअंदाज करता है।
मनरेगा के लिए 86000 करोड़ रुपये पर स्थिर रखा है। आयकर छूट सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ने से कुछ लोगों को राहत मिली है, लेकिन मेहनतकश लोग जो महंगाई और जीएसटी से प्रभावित हैं। इस मौके पर प्यारेलाल तंवर, हरभजन सिंह संधू, जरनैल सिंह सांगवान, नैब सिंह, नीलम संधू, संजय चमरौड़ी, नीरज आदि मौजूद रहे।