फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed the blockade in Gadhauli Kalan

Yamuna Nagar News: गधौली कलां में नाका लगाने का किया विरोध

Fri, 09 Aug 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Opposed the blockade in Gadhauli Kalan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गधौली कलां गांव में लोगों ने गांव के मोड़ पर लगे नाके को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा यहां से नाका हटाने की मांग करते हुए रोष प्रकट किया। गांव के परमैल सिंह, राजू, बंटी, मेहर चंद, बाबू, नेसी, प्रेम, मेहरचंद, कुलदीप कुमार ने सरपंच पर टोल कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव के मोड़ पर नाका लगाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है यह कार्य कई दिनों से चल रहा है।
गांव के प्रेम ने बताया कि सरपंच ने टोल वालों के साथ मिलकर नाके को लगाया है, जो कि गलत है नाके पर दस आदमी बैठते हैं जोकि पैसे का लेनदेन भी कर रहें हैं। गांव में दिनरात वाहनों का आवागमन हो रहा है जिसकी वजह से बच्चे भी सड़क पर भी आ जाते हैं। इससे हादसे होने का भी डर बना रहता है
विज्ञापन


गांव के मेहर चंद ने बताया कि नाके से कोई भी एतराज नहीं है लेकिन गांव में भी विकास होना चाहिए, जिस तरह से गांव से वाहन गुजर रहे हैं पंचायत को चाहिए कि गांव में स्पीड ब्रेकर आदि होने चाहिए जिसकी वजह से तेज रफ्तार आने वाले वाहनों को रूक कर चलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कुलदीप कुमार ने बताया के यह नाका अवैध तरीके से लगाया गया है और गांव में दो नाके लगाए गए हैं जिसमें दो लोग गांव के व अन्य लोग टोल के हैं। नाके को लगे हुए एक साल चार माह हो गए हैं। पंचायत के पास गांव के विकास के लिए तो पैसे नहीं फिर नाके पर लगे कर्मियों को सैलरी कहां से दी जा रही है।

गांव के निखिल ने बताया कि गांव में रिश्तेदारों को भी नाके से बैरंग लौटा दिया जाता है और रिश्तेदार फोन कर जानकारी देते हैं और खुद ही नाके पर आकर बताना पड़ता है कि हमारे रिश्तेदार हैं।

नाके पर लगे गांव के महिंद्र ने बताया कि सरपंच के माध्यम से उन्हें सैलरी दी जा रही है, और नाके को भारी वाहनों की रोकथाम के लिए लगाया गया है क्योंकि गांव के आगे पुलिया कमजोर है जिसकी वजह से हादसा हो सकता है। नाके पर लगे महिंद्र ने गांव के सरपंच का फोन नंबर तक नहीं है अगर कोई बहस आदि हो जाए तो कैसे मामले को सुलझाया जाएगा।

टोल इंचार्ज संदेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। गधौला कलां में लगे नाके का टोल से कोई भी लेनदेन नहीं है, ग्रामीणों द्वारा लगाए आरोप कि टोल कर्मचारी नाके पर बैठते हैं, ऐसा भी नहीं है। सरपंच ने अपने आधार पर नाके को लगाया है और पंचायत ही अपने स्तर पर नाके पर लगे कर्मचारियों को भुगतान कर रही है।

ग्रामीणों की सहमति से लगाया नाका : सरपंच
गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत हैं। ग्रामीणों की सहमति से ही नाका लगाया गया है, क्योंकि गांव में स्कूल और कॉलेज होने की वजह से और गांव में गलियां तंग होने की वजह से भारी वाहनों के लिए लगाया गया था लेकिन कुछ शरारती लोगों की वजह से विरोध हो रहा है। गांव से आगे भी पुलिया तंग और क्षतिग्रस्त हालत में है जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। गांव में नाका डीएपी रह चुके प्रमोद की सहायता से लगाया गया था ताकि भारी वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके। पहले भी गांव में ओवरलोड वाहनों की वजह से बिजली के पोल टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed