फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opportunity up to 16 for admission in graduation

Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले के लिए 16 तक का मौका

Tue, 10 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Opportunity up to 16 for admission in graduation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण से चूके युवाओं को डीएचई (उच्च शिक्षा निदेशालय) ने एक मौका दिया है। डीएचई ने पंजीकरण की अवधि 16 जून तक बढ़ा दी है। यानी पंजीकरण के लिए सात दिन और मिल गए हैं।
पहले जारी शेड्यूल में पंजीकरण की अवधि 19 मई से नौ जून तक थी, पर इसकी आखिरी तिथि तक काफी कॉलेजों में उम्मीद से कम आवेदन आए। कई कॉलेजों में सीटों के बराबर भी आवेदन संख्या नहीं पहुंची। इस पर कॉलेजों की ओर से पंजीकरण की अवधि बढ़ाने की मांग हो रही थी। साथ ही अवधि बढ़ाए जाने के भी अनुमान लग रहे थे। ऐसा पंजीकरण के आखिरी दिन हुआ।
विज्ञापन

डीएचई ने नौ जून को सभी राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के नाम पत्र जारी कर अवधि बढ़ाने बारे सूचित किया। यह पत्र डीएचई ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया, जिसे देख अभी तक पंजीकरण से चूके स्नातक में दाखिले के इच्छुक युवाओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले डीएचई ने पंजीकरण की अवधि बढ़ा दी, पर मेरिट सूची जारी करने की तारीख नहीं बदली। मेरिट सूची पहले जारी शेड्यूल मुताबिक ही जारी होगी। इसमें 18 जून को प्रोविजनल और 19 जून को फाइनल सूची जारी होगी। इसमें जिन आवेदकों के नाम आएंगे, उन्हें 20 से 23 जून तक फीस जमा कर दाखिले लेने होंगे।
तीन राजकीय कॉलेजों में 1870 सीटों पर 1270 आवेदन
जिले में 15 महाविद्यालयों में स्नातक के कोर्स कराए जा रहे हैं। इनमें पांच राजकीय व छह एडेड, दो सेल्फ फाइनेंस व दो अन्य महाविद्यालय हैं। 11 कॉलेज कोएड (छात्र-छात्राओं दोनों के लिए) और चार केवल कन्या महाविद्यालय हैं। खंड व्यासपुर, छछरौली, प्रतापनगर, रादौर व सरस्वतीनगर में एक-एक राजकीय महाविद्यालय है। पांचों राजकीय महाविद्यालयों में मौजूदा समय में अलग-अलग संकायों में 21 स्नातक की कुल 2210 सीटें हैं। इनमें नौ जून तक छछरौली के कॉलेज में 900 सीटों पर 616, रादौर के कॉलेज में 470 सीटों पर 350 व व्यासपुर के आहड़वाला कॉलेज में 500 सीटों पर 304 आवेदन आए। तीनों कॉलेजों में 1870 सीटों पर 1270 आवेदन हैं। प्रतापनगर व सरस्वतीनगर कॉलेज में तो नाममात्र आवेदन हैं, जहां प्रतापनगर में 100 व सरस्वतीनगर में 240 सीटें हैं।

डीएचई की ओर से पत्र जारी कर स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण की अवधि 16 जून तक बढ़ा दी है। अब 16 जून तक अपने पसंद के कॉलेज व कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। - सुमन बाला, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed