फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Open counseling for admission in UG course

Yamuna Nagar News: यूजी कोर्स में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू

Thu, 18 Jul 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Open counseling for admission in UG course
जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों के पास अब अंतिम मौका है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार तीसरा चरण शुरू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दूसरी व तीसरी लिस्ट में दाखिला न करवा सके विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। वहीं आवेदन से चूके विद्यार्थी भी इस चरण में आवेदन कर सकते हैं। तीसरे चरण के लिए बुधवार को पोर्टल खोल दिया गया। इसके साथ पहली व दूसरी प्रक्रिया के बाद खाली सीटों की सूची भी पोर्टल पर दिखाई गई। इन सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

ओपन काउंसलिंग 17 से 30 जुलाई तक चलेगी। इस ओपन काउंसलिंग के दो चरण होंगे। पहला चरण 17 से 24 जुलाई तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 25 से 30 जुलाई तक चलेगा। परंतु इस चरण में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को देरी के लिए शुल्क देना होगा। यह शुल्क 100 निर्धारित है। इसके अलावा 100 रुपये प्रतिदिन की री के लिए भी लिया जाएगा। इस प्रक्रिया का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश होने के चलते काॅलेजों में इक्का दुक्का विद्यार्थी ही पहुंचे। ऐसे में तमाम सरकारी, एडिड एवं निजी कॉलेज में दाखिला समिति के सदस्य खाली बैठे रहे। बता दें कि दो चरणों के बाद जिले के तमाम कॉलेजों की करीब 20 फीसदी सीटें खाली हैं। जिसके लिए 30 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग की जाएगी। राजकीय कॉलेज आहड़वाला वाले नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण विद्यार्थियों की उपस्थित कम रही। विद्यार्थियों के न आने के कारण तीसरे चरण के पहले दिन करीब 10 दाखिले हुए।
विज्ञापन

----------

बिना जुर्माना नहीं होगी काउंसलिंग

विभाग के शेड्यूल के अनुसार ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थियों को शामिल होने के लिए जुर्माना होगा। इस दौरान विद्यार्थी से देरी के लिए 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भी दाखिला लिया जाए। इसके बाद 17 से 24 जुलाई तक शेष सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग होगी। इस दौरान काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस (जुर्माना) देगा होगा। इसके बाद 24 से 30 जुलाई तक दूसरे चरण की ओपन काउंसलिंग होगी। जिसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये के साथ 100 रुपये प्रति के हिसाब से जुर्माना भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
वर्जन

विभागीय शेड्यूल के अनुसार तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत ओपन काउंसलिंग से विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। ओपन काउंसलिंग दो चरणों में 17 से 30 जुलाई तक चलेगी। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये और इसके बाद 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देना होगा।

संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय काॅलेज छछरौली।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed