{"_id":"6894fdd0bbecd953c50bf3cb","slug":"only-17-took-admission-in-nodal-iti-on-the-fourth-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141933-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में चौथे दिन मात्र 17 ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में चौथे दिन मात्र 17 ने लिया दाखिला
Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी व उपस्थि समिति सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया के चौथे ऑनलाइन चरण का वीरवार को चौथा दिन रहा। परंतु इस दौरान विद्यार्थियों में दाखिला लेने का उत्साह कम देखने को मिला। तीसरे दिन जहां बारिश के कारण कम विद्यार्थी पहुंचे थे, वहीं चौथे दिन मौसम साफ होने के बाद भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।
इस दौरान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मात्र 17 विद्यार्थियों ने दाखिला करवाया। विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने से दाखिला समिति के सदस्य ज्यादातर समय तक खाली बैठे रहे। नोडल आईटीआई के चौथे ऑनलाइन चरण की वरीयता सूची में अलॉट सीटों में से अब तक 102 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया का यह चौथा व अंतिम ऑनलाइन चरण है। इसके चार दिन हो चुके हैं और आज इसका अंतिम दिन है। विद्यार्थी आज अंतिम दिन अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकेंगे। वहीं, फीस जमा करवाने का अंतिम दिन 9 को रहेगा। इसके बाद दाखिले के लिए सीधी प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसके साथ आईटीआई की 892 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। नोडल आईटीआई की 32 ट्रेड्स की 83 यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं।
विज्ञापन
इनमें से 892 पर दाखिले हो चुके हैं और 456 सीटें खाली हैं। वहीं, चौथी वरीयता सूची में कुल 192 सीटें अलॉट की गई थीं। इनमें 102 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है और 90 सीटें खाली हैं। इस चरण की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। नोडल आईटीआई के तीन चरणों में कुल 790 सीटों पर दाखिले हुए थे और अब 892 सीटें भर चुकी हैं।
कल तक जमा होगी फीस
विभाग के चौथे चरण के शेड्यूल के अनुसार 08 तक दस्तावेजों की जांच होगी। इस चरण में 9 तक फीस जमा करवाने का शेड्यूल है। वहीं, 9 को रक्षाबंधन है परंतु विभाग ने इसके लिए शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। विभाग ने रक्षाबंधन के दिन भी फीस जमा करने के लिए संस्थान खोलने के आदेश दिए हैं। इसके लिए नोडल आईटीआई में दाखिला समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
आईटीआई की 68 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अभी नोडल आईटीआई की 456 सीटें और चौथे चरण की 90 सीटें रिक्त हैं। चौथे चरण का शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसके बाद सोमवार से पांचवें चरण में मौके पर ही दाखिले किए जाएंगे। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।