{"_id":"612159138ebc3e79f63d2531","slug":"online-verification-of-original-documents-started-in-colleges-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl806647151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में मूल दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दस्तावेज सत्यापन कार्य के लिए पोर्टल पर लिंक बनाया है। इस लिंक को सभी कॉलेजों की दस्तावेज सत्यापन कमेटी को भेजा गया है। शनिवार से कमेटी में शामिल प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करने का काम शुरू कर दिया है।
कोरोना महामारी के चलते इस बार भी दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। ऐसे में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कार्य भी ऑनलाइन ही किया जा रहा है। स्नातक में दाखिले के लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। दस्तावेज सत्यापन के बाद दो सितंबर को पहली कटआफ सूची जारी की जाएगी। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी छह सितंबर तक दाखिला फीस जमा सकेंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची आठ सितंबर को जारी होगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी 11 सितंबर तक दाखिला फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद सीटें खाली रहती हैं तो प्राचार्य के आग्रह पर दाखिला पोर्टल 13 सितंबर से दोबारा खोला जा सकता है।
दस्तावेजों की जांच 28 तक होगी : डॉ. कौर
राजकीय महाविद्यालय छछरौली की प्राचार्य डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 28 अगस्त तक चलेगी। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों में कमी होगी उन पर आपत्ति लगाई जाएगी। इस बारे में विद्यार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी पर मैसेज भेजा जाएगा। विद्यार्थी को मैसेज आने के 48 घंटे के अंदर आपत्ति अपने स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से दुरुस्त करनी होगी। इसके बाद स्नातक कोर्सों की पहली कटआफ सूची दो सितंबर को जारी होगी।