फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One year imprisonment to the accused caught with poppy husk

Yamuna Nagar News: चूरापोस्त संग पकड़े दोषी को एक साल की कैद

Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment to the accused caught with poppy husk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छह साल पहले एक किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए पृथ्वीपुर बी फर्कपुर निवासी लवकेश को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी लवकेश पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
दोषी लवकेश के खिलाफ फर्कपुर पुलिस ने 20 मार्च 2018 को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। सहायक उप निरीक्षक गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए खेड़ी रांगड़ान से सुढल-सुढैल गांव की ओर जा रहा था। जब वे मंडेबरी टी-प्वाइंट के पास पहुंचे, तो मंडेबरी गैस एजेंसी की ओर से एक व्यक्ति आता दिखा।
विज्ञापन

जिसने हाथ में थैला पकड़ा हुआ था। पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर उसे रोक लिया। उसके थैले की जांच की, तो उसमें चूरा पोस्त मिला। जिसका वजन एक किलो 200 ग्राम था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम फर्क पुर निवासी लवकेश बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई में आरोप साबित होने पर अदालत ने कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed