फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One thousand tickets refunded due to cancellation of trains

Yamuna Nagar News: ट्रेनें रद्द होने से एक हजार टिकटें वापस

Mon, 01 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
One thousand tickets refunded due to cancellation of trains
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी। जम्मू में भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा और जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों को सफर टालना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश व जम्मू में बाढ़ व लगातार खराब मौसम के कारण रेलवे ने इस रूट की करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द कर दी हैं।
इस दौरान यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन गाड़ियां पूर्ण रूप से रद्द की हैं। इसके चलते करीब एक हजार टिकट कैंसिल हो गई हैं।
वहीं, दूसरी तरफ यह गाड़ियां रद्द होने से अन्य स्टेशन पर जाने के लिए भी ट्रेनों की किल्लत हो गई है। जिससे दूसरी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के साथ सफर करने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। गाड़ियां कम होने के कारण यात्रियों को पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, होशियार, हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन न होने के कारण एक तरफ यात्रियों की टिकट रद्द हो गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस रूट की अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। जिस कारण यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। यही नहीं जिन ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन किया जा रहा है, उन गाड़ियों की टिकटों पर भी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

टिकट का पूरा रिफंड दिया जा रहा है। वहीं, रेलवे ने रद्दीकरण को लेकर सभी स्टेशनों पर इसकी अधिसूचना जारी की है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिए हैं। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद गाड़ियों का संचालन नियमित व निर्बाध रूप से किया जा जाएगा।
रद्द की गई ट्रेंने
यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली तीन गाड़ियां पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं। बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक सितंबर तक रद्द की गई है। योग नगरी ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14609-10 हेमकुंड एक्सप्रेस भी एक सितंबर तक रद्द गै। कोलकाता से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस का संचालन एक सितंबर के बाद किए जाने की योजना है। गाड़ी संख्या 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन एक सितंबर तक रोका गया है।

बाढ़ के कारण रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है। रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस पर ट्रेनें रद्द की गई हैं। रेलवे स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालात नियंत्रण में आने पर फिर से इस रूट की सभी ट्रेनें बहाल कर दी जाएंगी। टिकट कैंसिल पर यात्रियों की किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है। -एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed