फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One person has been taken into custody in connection with the young woman's murder

Yamuna Nagar News: युवती की हत्या में एक को हिरासत में लिया

Sun, 14 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
One person has been taken into custody in connection with the young woman's murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव बहादुरपुर के पास पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में निर्वस्त्र अवस्था में मिले युवती के सिर कटे शव का हत्यारोपी कौन इसका खुलासा आज होने की संभावना है। बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है। ऐसे में इस हत्याकांड से जुड़ी कई बातें सामने आ सकती हैं।
रविवार को बहादुरपुर के पास सफेदे की नर्सरी लगाने वाले विजय ने बताया था कि वह दोपहर के समय गुरुद्वारे के पास पानी लेने के लिए जा रहा था। उसकी नजर पॉपुलर की नर्सरी में एक शव पर पड़ी। नजदीक जाकर उसने देखा तो शव एक युवती का था और गर्दन तक नहीं थी। उधर, थाना प्रतापनगर के एसएचओ नर सिंह ने बताया कि मामले में सीआईए टू जांच कर रही है। मामले में एक शख्स को पकड़ने की सूचना है। रविवार को इसका खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया था। डेढ़ घंटे तक दो डॉक्टरों के पैनल ने यह कार्रवाई की। इस दौरान युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद सेवा समिति द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन, विसरा के सैंपल करनाल मधुबन लैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना था पोस्टमार्टम के दौरान युवती के शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई स्ट्रगल मार्क नहीं मिला है। जिससे यह प्रतीत होता है कि शायद गला काटने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी, या फिर वह उस समय मरने ही वाली थी। उसे सिर में चोट मारकर या गला दबाकर मारा गया है, इस बारे कुछ भी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि उसकी गर्दन को जड़ से किसी तेजधार हथियार से काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed