फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one person died from corona

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, जिले में आंकड़ा हुआ 17

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
one person died from corona
कोरोना से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में अब कुल 865 कोरोना के केस हो गए है। जबकि 19 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव के साथ ही अब तक कुल 477 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है। प्रतिदिन कोरोना की मरीजों की मौत हो रही है। कोरोना से बचना है तो लोगों को जागरूक होना होगा और एहतियात बरतनी पड़ेगी। जबकि पुलिस लाइन से भी एक केस व सीआईए से भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन जगाधरी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व छाती में दर्द के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने व्यक्ति की कोरोना जांच कराई तो वह पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात सीने में अधिक दर्द हो रहा था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शासन की गाइडलाइन के हिसाब से जगाधरी में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मृतक के तीमारदार के साथ परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

वहीं डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 47 वर्षीय पुरुष, 47 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरुष मंगतपुरा जगाधरी से है। 27 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला बसंत नगर, 33 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17, 42 वर्षीय पुरुष विष्वकर्मा कालोनी, 79 वर्षीय शिवदयालपुरी, 73 वर्षीय पुरुष व 32 वर्षीय पुरुष सरस्वतीनगर, 50 वर्षीय महिला जेपी अस्पताल, 34 वर्षीय पुरुष महिला जयसिटी, 31 वर्षीय पुरुष गांव चंगनौली, 30 वर्षीय पुरुष मालवीयनगर, 56 वर्षीय महिला दुर्गा गार्डन, 52 वर्षीय पुरुष प्रहलादपुरी, 57 वर्षीय पुरुष दवारिकापुरी, 56 वर्षीय पुरुष जेल कालोनी, 50 वर्षीय पुरुष सीआईए स्टाफ, 14 वर्षीय लडका गांधीधाम, 30 वर्षीय पुरुष गांव फतेहपुर, 63 वर्षीय पुरुष पटरी मोहल्ला, 56 वर्षीय महिला राजा वाजी गली जगाधरी, 20 वर्षीय पुरुष शांती कालोनी, 66 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय लड़का व 37 वर्षीय पुरुष एकता विहार कालोनी, 40 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय लड़का यमुना विहार, 36 वर्षीय पुरुष पुलिस लाइन, 31 वर्षीय पुरुष सरस्वती नगर, 54 वर्षीय महिला गांव हवेली साढ़ौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

183 है होम आइसोलेट तो 19 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
सिविल सर्जन डा.विजय दहिया ने बताया कि जिले में 183 कोरोना मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना के 373 एक्टिव केस है। इसमें से 15 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 400 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 28,610 सैंपलों में से 26,553 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1233 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

रादौर में लिए 179 सैंपल
रादौर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 178 लोगों के कोरोना के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। गांव बापा में 114 व गांव अलाहर में 64 लोगों के सैंपल लिए गए है। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि उपमंडल में अब तक 50 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए गए है। जिसमें से 14 लोग ठीक हो चुके हैं और 36 लोग अभी एक्टिव केेेस है। जबकि सीएचसी रादौर क्षेत्र में कुल 36 लोग कोरोना वायरस की बीमारी से संक्रमित पाए गए। जिनमें से नौ लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 27 लोग अभी एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed