{"_id":"68c5be52ef0d5b89510250a4","slug":"one-more-chance-to-get-admission-in-iti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143756-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिला लेने का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिला लेने का एक और मौका
विज्ञापन
नोडल आईटीआई। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले की सबसे बड़ी और नोडल आईटीआई को अपनी रिक्त सीटें भरने की उम्मीद जगी है। वहीं दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों को कौशल विकास विभाग ने एक और मौका दिया है। इसके तहत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विभाग ने आईटीआई दाखिले का नया शेड्यल जारी किया है।
शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 15 से 30 सितंबर तक आईटीआई में दाखिला ले सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को सीधी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। विभाग ने आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए यह फिर से दाखिला प्रक्रिया चलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि नोडल आईटीआई में 90 सीटें रिक्त हैं।
शेड्यूल के अनुसार शनिवार को विभाग ने दाखिला पोर्टल खोल दिया। इसके बाद अब सोमवार से सीधी प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह नौ बजे पोर्टल पर रिक्त सीटें पोर्टल पर दिखाई जाएंगी। दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड लिए जाएंगे और इसके बाद वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
वरीयता सूची के अनुसार विद्यार्थियों को प्राथमिकता व पसंद के अनुसार रिक्त सीटों में से चयन करने का दिया जाएगा। बता दें कि कौशल विकास विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त को बंद कर दी गई थी। परंतु अंतिम दिन तक सभी सीटें नहीं भरी थीं। अभी नोडल आईटीआई में 90 सीटें रिक्त हैं और दाखिले रद्द होने के साथ यह बढ़ भी सकती हैं। रिक्त सीटें भरने के लिए विभाग ने दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की है।
किस ट्रेड में कितनी सीटें रिक्त
नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड और 83 यूनिट संचालित की जा रही हैं। इन सभी ट्रेड व यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं। इनमें से 1258 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 90 सीटें रिक्त हैं। सबसे ज्यादा सीटें वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में खाली हैं। इसकी 72 में से 39 सीटें भर गई हैं और 33 खाली हैं। जीईओ इंफोमेटिक्स ट्रेड की 24 में से आठ पर दाखिले हुए हैं और 16 सीटें रिक्त हैं। इसी तरह फाउंड्रीमैन की 48 में से 33 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 15 खाली हैं। इसके अलावा कॉस्मेटोलॉजी में सात, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में छह, सर्वेस ऑर्नामेंशन टेक्निक में छह, इलेक्ट्रोप्लेटर में दो, सेविंग टेक्नोलॉजी में दो, पेंटर में एक, प्लंबर में एक, टूल एंड डाई मेकर में एक सीट रिक्त है।
विभाग ने रिक्त सीटें भरने के लिए नया दाखिला शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 15 से 30 सितंबर तक सीधी प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।