{"_id":"66a2ddc626a06436960fe154","slug":"one-more-accused-arrested-in-prostitution-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-122672-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वेश्यावृत्ति के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वेश्यावृत्ति के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सेक्टर 17 थाना में दर्ज वेश्यावृत्ति के केस में पुलिस ने छज्जू नगला निवासी शंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वह युवतियों काे कीर्ति नगर निवासी नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी के पीजी से कार में लेकर जाता था।
उल्लेखनीय है दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती को भी इस गिरोह की सदस्य नहर काॅलोनी निवासी अंजलि ने नौकरी का झांसा देकर बुलवाया था। अंजलि के पति विक्की ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे वेश्यावृत्ति भी कराई। आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद उसने सेक्टर 17 थाना में शिकायत देकर केस दर्ज कराया था।
इस केस में लक्ष्मी गार्डन निवासी शमशेर सिंह, नहर कॉलोनी निवासी अंजलि, हिमाचल प्रदेश के कालाअंब निवासी सोनू, करेहड़ा खुर्द निवासी पवन उर्फ विक्की, भमनाैली निवासी विकास, कैल निवासी संजय उर्फ मामा, चिट्टा मंदिर रोड निवासी अजय राणा उर्फ अमन, पंजेटो निवासी अभिनंदन उर्फ लक्की, इशरपुर निवासी राहुल सैनी उर्फ पव्वा व विशालनगर कालोनी निवासी रजत कुमार को गिरफ्तार कर जेल गया था। इसमें नरेश उर्फ काला कबाड़ी को भी आरोपी बनाया गया था, क्योंकि उसके पीजी में ही वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों काे रखा जाता था।