{"_id":"6175b710510cd46f671cd901","slug":"one-lakh-diyas-will-be-distributed-by-buying-from-potters-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87567471","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हारों से खरीदकर बांटे जाएंगे एक लाख दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हारों से खरीदकर बांटे जाएंगे एक लाख दीये
विज्ञापन
कुम्हारों से दीये और मिट्टी के बर्तन खरीदते मेयर मदन चौहान। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया कार्यक्रम से प्रेरित होकर मेयर मदन चौहान ने चलो जलाएं दीप वहां, अभी तक अंधेरा है जहां, महिम चलाई है। इसके तहत कुम्हारों से एक लाख दीये और बर्तन खरीदकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को वितरित करेंगे। ताकि दीपावली पर ऐसे घरों में भी दीप जले, जहां धन की कमी से दीप नहीं जलाएं जाते हैं।
मेयर मदन चौहान ने रविवार को इस मुहिम का शुभारंभ किया। उन्होंने शहरवासियों से मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। मेयर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया कार्यक्रम चलाया है। इस कार्यक्रम के तहत लघु उद्योग तरक्की करेंगे, जब लघु उद्योग तरक्की करेंगे तो देश तरक्की करेगा। हमारा लघु उद्योग कैसे पनपे, कैसे इसे तरक्की मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया कार्यक्रम चलाया है।
उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर काम करने वाला व्यक्ति कुम्हार, लोहार, नाई, सुनार व अन्य जब मजबूत होंगे तो हमारा देश निश्चित रूप से मजबूत होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने चलो जलाएं दीप वहां, अभी तक अंधेरा है जहां, मुहिम शुरू की है। इसके तहत कुम्हारों से लाखों खरीदेंगे और उनका घरों में वितरण करेंगे। ताकि दीपावली पर हर घर में दीप जले। इस मुहिम का उद्देश्य गरीब वर्ग के कुम्हारों का उत्थान करना औरहर घर को दीपावली पर रोशन करना है। मेयर मदन चौहान ने लोगोें से अपील की कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करेें।