फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One infected was found in the district, total 13 patients, Yamunanagar

जिले में एक संक्रमित मिला, कुल 13 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
One infected was found in the district, total 13 patients, Yamunanagar
युवक को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी और उपस्थित सांसद, विधायक व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में रविवार को एक और नया कोरोना संक्रमित मिला है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि जिले का कोरोना रिकवरी रेट 98.29 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी में से 30.82 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24626 लोग संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24207 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
जिले में 12 संक्रमितों को घर पर ही होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले कोरोना के 13 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से एक मरीज जिले के अस्पताल में दाखिल है। अब तक कुल 370574 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 342519 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 868 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन

अब तक 446470 लोगों को लगी वैक्सीन
यमुनानगर। सेक्टर-17 डिस्पेंसरी में रविवार को कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का निरीक्षण अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने किया। सांसद कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार प्रर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वह टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण से ही कोरोना को बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य के लिए प्रतिदिन शिविर लगाए जा रहे हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले में 446470 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 360836 लोगों को पहली और 85634 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक, उप-सिविल सर्जन बुलबुल कटारिया, डॉ. राजेश परमार, चिकित्सा अधिकारी प्रतीक गुप्ता, डॉ. शिखा बंसल व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed