फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One hour of rain in Bilaspur, Jagadhari, rest of the places dry

Yamuna Nagar News: बिलासपुर, जगाधरी में एक घंटा बारिश, बाकी जगह सूखा

Fri, 26 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain in Bilaspur, Jagadhari, rest of the places dry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर व जगाधरी शहर में वीरवार को एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बिलासपुर में जहां सुबह बारिश हुई तो जगाधरी में शाम को बारिश हुई। दोनों ही जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी नालियों व नालों से ओवरफ्लो होकर सड़कों व गलियों में बहता दिखा।
सबसे ज्यादा दिक्कत जगाधरी के खेड़ा बाजार में देखने को मिली। जहां सड़क पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया। पानी को देखते हुए वाहन चालक भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। नालियों व सीवरेज का गंदा पानी घंटों तक सड़क पर बहता रहा। काले व गंदे बदबूदार पानी ने लोगों को खूब परेशान किया। वहीं यमुनानगर शहर में भी थोड़ी देर के लिए शाम को बारिश हुई। जबकि अन्य जगहों पर सूखा रहा।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही उमड़ आए बादलों से से बारिश होने के आसार बन रहे थे। वीरवार सुबह आसमान में काले बादल उमड़ आए। लिले बिलासपुर व कपालमोचन के आसपास बारिश होने लगी। कस्बा बिलासपुर में तो एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिसे नालियां ओवरफ्लो हो गई। छोटा बस स्टैंड व कपालमोचन रोड पर पानी ही पानी हो गया। इसके बाद धूप निकलने लगी और उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी और जगाधरी में तेज बारिश होने लगी। खेड़ा बाजार व नगर निगम कार्यालय के सामने बारिश का पानी भरने लगा। नालियां उफान मारने लगी। नालियों व सीवरेज की गंदगी पानी में मिल गई। कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। रविवार, सोमवार व मंगलवार को जिलेभर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभकारी है। बारिश से धान की फसल बढ़वार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed