फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one died of corona, 155 new infected found

कोरोना से 21 वर्षीय युवक की मौत, 155 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
one died of corona, 155 new infected found
शिविर में लाभार्थी का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल होने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में उसका उपचार चल रहा था, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली थी। इसके अलावा 155 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि महामारी को मात देने वालों की भी संख्या बढ़ी है और सोमवार को 147 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 790 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिन हालात गंभीर रहे। इस दौरान जहां छह महीने में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी कम रही। तीन दिन बाद सोमवार को 155 मरीज संक्रमित मिले, जबकि 147 स्वस्थ होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इसके अलावा कोरोना संक्रमित विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी एक युवक की मौत हुई है। लगातार बढ़ रहे मामलों से प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त कर बिना मास्क घूमने वालों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं सर्दी के कारण इन दिनों बाजार, मॉल, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम है। ऐसे में अधिकारी दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें कोरोना बचाव के नियमों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिकवरी रेट गिरने और बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई चिंता
संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण लगातार जिले का रिकवरी रेट गिर रहा है, जो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का सबब है। कई माह से जिले का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत रहा था। वहीं संक्रमण दर एक प्रतिशत से भी कम रही, लेकिन अब जिले का रिकवरी रेट 95.38 प्रतिशत हो गया है, जबकि संक्रमण दर पांच प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

93 मरीज अस्पताल में दाखिल और 697 घर पर ही आइसोलेट, 316 कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमितों में 93 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 697 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। डीसी ने बताया कि जिले में कुल आबादी का 46.71 प्रतिशत कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 26189 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर से हैं। जिले में 24979 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक कुल 561538 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 530188 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1705 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अभी जिले में कुल 316 सक्रिय सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed