{"_id":"5d5059118ebc3e6d176706a2","slug":"one-die-byke-yamuna-nagar-news-rtk51127602","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम से घर लौट रहे दोस्तों की बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा पाबनी रोड पर शनिवार देर शाम हुआ उस समय हुआ, जब बाइक सवार दोस्तों के सामने अचानक बेसहारा पशु आ गया और वे अनियंत्रित होकर गिर गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मैहलांवली निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह और जगाधरी निवासी उसका 45 वर्षीय दोस्त राजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के कालाआम्ब में नौकरी करते हैं। दोनों एक ही बाइक से काम पर जाते हैं। शनिवार शाम को भी वे दोनों काम पर गए थे। काम के बाद जब दोनों लौट रहे थे। जब वे पाबनी रोड स्थित सरावां चौक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाई। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वे दोनों दूर तक घसीटते चले गए। गिरने से वह और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने राजीव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ जाते समय राजीव ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर साढ़ौरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घायल के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।