Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One country-one election proposal approved, now will be sent to the President

Yamuna Nagar News: एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब राष्ट्रपति को भेजेंगे

Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
One country-one election proposal approved, now will be sent to the President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर शुक्रवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में कन्हैया साहिब चौक स्थित निगम कार्यालय में पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर पारित किया। यह प्रस्ताव अब राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम इस राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ है। सभी पार्षद लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट हैं और इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। एक देश-एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने तगा ति बार-बार चुनाव कराने से देश में न केवल आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता नेपाल राणा ने कहा कि एक देश-एक चुनाव व्यवस्था देश के संसाधनों की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक स्थिरता और विकास की गति को भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने प्रस्ताव को समर्थन देने पर षार्षदों काआभार जताया। इस मौके पर पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंती स्वामी, रूचि, भानू प्रताप, प्रियांक शर्मा, भावना, किरण, संतोष, तिलक राज, मनु कृष्ण सिंगला, संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, उज्ज्वल, हरजीत आनंद, रूचि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed