{"_id":"6adfaf42bdf01b2e2b0d00ef","slug":"one-can-reach-ones-goal-through-hard-work-dr-prerna-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165222-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से हासिल कर सकते हैं मंजिल : डॉ. प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से हासिल कर सकते हैं मंजिल : डॉ. प्रेरणा
Tue, 27 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
अनुभव साझा करती छात्रा और उपस्थित अतिथि। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। चैरिटेबल ट्रस्ट ने सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांचवें वार्षिक छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्यातिथि जेएमआईटी रादौर की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रेरणा गर्ग ने कहा कि इरादे पक्के हों तो मंजिल दूर नहीं होती। कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए ट्रस्ट को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। ट्रस्ट संस्थापक एवं अध्यक्ष आरएस शर्मा ने वर्ष 2025-26 के दौरान किए कार्यों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और संस्था की कार्यप्रणाली का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। दो अन्य सदस्यों ने शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए क्रमशः 25 हजार और 11 हजार रुपये का सहयोग दिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेरणा गर्ग और अध्यक्षता कर रहीं प्रो. डॉ. जतिंद्र कौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
डॉ. जतिंद्र कौर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधरोपण से हुई। महासचिव कुंदन लाल कालड़ा ने अतिथियों का परिचय दिया। सुशील गुलाटी और सेवानिवृत्त प्राचार्य शीशपाल चौहान ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सदस्यों ने भविष्य की गतिविधियों के लिए सुझाव भी साझा किए। इस दौरान अनूप कोठियाल, श्याम पाल शर्मा, ओपी सैनी, चरणजीत बत्तरा, नरेंद्र गेरा, गोपाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सतीश कौशिक सभी अन्य उपस्थित रहे।